भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जय जय राधा, रासेश्वरि जय / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 जय जय राधा, रासेश्वरि जय, रासवासिनी जय जय जय।
  रसिकेश्वरी जयति जय, कृष्णप्राणाधिका नित्य जय जय॥
 कृष्णस्वरूपिणी, कृष्णप्रिया जय, परमानन्दरूपिणी जय।
  कृष्ण-वाम-‌अँग-सभूता जय, कृष्णा, वृन्दा जय जय जय॥
 बृन्दावनी जयति जय, बृन्दावनविनोदिनी जय जय जय।
  चन्द्रावति, शतचन्द्रनभि-मुखी, चन्द्र-कान्ता जय जय जय॥