Last modified on 22 जून 2016, at 04:11

देखो माया के बादरा, देखो माया के बादरा / भवप्रीतानन्द ओझा

झूमर (भदवारी) निर्गुण

देखो माया के बादरा, देखो माया के बादरा
देखो माया के बादरा,
लोभा के राम धनुक शोभा उजियारा
भव नंदीं बाँध घोर वासना के देउ जोर
मोह अँधियारा
क्रोध के वज्र हुंकार काम जल धारा
मद के बहे तूफान मार्त्स्य बिजुली जान
हम दिशाहरा
अगम अथाह पानी बीचे जाय मारा
भवप्रीता कहै सार, तयों हमें होयै पार
जों मिलै सहारा
खेपनहार भोलेनाथ, नावक नाम तारा।