भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

देवताओं के देश में / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

देवताओं के देश में
देवता, अब,
यहाँ-वहाँ
कहीं नहीं
दिखते।

देवता, अब,
आदमियों के बनाए
देवता-
केवल कलाकृतियों में
दिखते हैं
सर्वांग सुन्दर-
स्वस्थ और प्रसन्न-
पुण्यात्मा-
जरा-मरण-हीन-
पावन-प्रवीण-
आदमियों को
दासानुदास
बनाए-
स्वयं से सन्तुष्ट।

रचनाकाल: ०९-०३-१९७९