भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

निर्मलेन्दु गुन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

निर्मलेन्दु गुन
Nirmalendu Goon.jpg
जन्म 21 जून 1945
निधन
उपनाम নির্মলেন্দু গুণ
जन्म स्थान ग्राम कसबन, बरहट्टा उपज़िला, नेत्रोकोना ज़िला, बांग्लादेश
कुछ प्रमुख कृतियाँ
प्रेमांशु रक्ता चाई (1970), ना प्रेमिका, ना बिप्लबी (1972), कैतरोरा भालोबासा (1975) आदि कुल 35 कविता संग्रह।
विविध
निर्मलेन्दु प्रकाश गुन चौधरी कवि और चित्रकार हैं। कविता के अलावा, उन्होंने गद्य और यात्रा वृत्तान्त भी लिखे हैं। उन्होने मुख्यत: नारीवाद और वर्ग संघर्ष तथा तानाशाही के विरोध को लेकर कविताएँ लिखी हैं। इनका पहला कविता संग्रह ’प्रेमांशु रक्ता चाई’ का प्रकाशन 1970 में हुआ और प्रकाशित होते ही पूरे बांग्ला लोक में लोकप्रिय हो गया। ऐतिहासिक सन्दर्भ में लिखी गई उनकी कविता ’हुलिया’ को व्यापक लोकप्रियता मिली बाद में तनवीर मोकमेल ने इस कविता पर एक प्रायोगिक फ़िल्म भी बनाई। उनकी जो कविताएँ बांग्लादेश में माध्यमिक स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में शामिल हैं, वे हैं — ’स्वतन्त्रता’ और ’शब्द हमारा कैसा है’। उन्हें बंगला साहित्य अकादमी (1982) पुरस्कार, एकुशे पदक (2001) और साहित्य स्वाधीनता पुरस्कार (2016) मिल चुके हैं।
जीवन परिचय
निर्मलेन्दु गुन / परिचय
कविता कोश पता
www.kavitakosh.org/



कुछ प्रतिनिधि रचनाएँ