भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

परम परात्पर देव / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(राग पूरिया-ताल मूल)

परम परात्पर देव-देव गोलोकाधीश्वर।
 अवतारी सर्वावतार-मूलक परमेश्वर॥
 कोटि-कोटि मन्मथ-मन्मथ सौन्दर्य-सुधाकर।
 परमाकर्षक नेत्र तपस्वी-‌ऋञ्षि-मुनि-मनहर॥
 नव-नीरद-नीलाभ श्यामघन दिव्य कलेवर।
 दिव्यायुध-सज्जित मस्तक शिखि-पिच्छ मुकुटधर॥
 साधु-त्राण-परायण नित दुष्कृत-विनाशकर।
 धर्मस्थापन-हेतु सुदर्शन चक्र लिये कर॥