भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पावस - 11 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चंचला चोखी कृपान बनी,
अवली बगुलान की सैन रही जुर।
सारँग सारँग है सुर नायक,
जय धुनि दादुर मोरन को सुर॥
वे घन प्रेम पगीं विरहीन पैं,
व्याज लिये बरसा अति आतुर।
आवत धावत वीरता वारि,
भरे बदरा ये अनंग बहादुर॥