भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पावस - 15 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बनी बर्षा की बहार बिलोकिबै,
काज अटान चढ़ी वह बाल।
दबी दुति दामिनि देखत दीपति,
सुन्दर देंह लजाय कमाल॥
उदय घन प्रेम करै मुख मंडल,
सोहत सूहे दुकूल रसाल।
लखौ जनु घेरि लियो चहुँ ओर सों,
चन्द अमन्दहि नीरद लाल॥