भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

प्रार्थना - 3 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पालै जग सकल सदाहीं जगदीस जोई,
सिरजत सहजहीं त्यों चाहि चित छन मैं।
दूध दधि चाखन को जाँचै ग्वालनीन ढिग,
नाचै दिखराय रुचि रंचक माखन मैं॥
प्रेमघन पूजत सुरेस औ महेस सिद्धि,
नारद मुनीस जाहि ध्यावैं सदा मन मैं।
गोकुल मैं सोई ह्वै गुपाल गऊ लोक वासी,
गैयन चरावत बिलोको वृन्दावन मैं।