भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मंजिल पर आकर लौट गए / मृदुला झा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे कसमें खाकर लौट गए।

आये तो थे वो चाह लिए,
पर इश्क़ भुलाकर लौट गए।

कुछ बात छिड़ी लेकिन मेरा,
बोझिल मन पाकर लौट गए।

वादा तो था संग चलने का,
क्यों हाथ छुड़ा कर लौट गए।

हम खाने को आये थे क्या,
पर धोखा खाकर लौट गए।

जाने मुझसे क्या भूल हुई,
वे हाथ मिला कर लौट गए।

सब कसमें वादे झूठे थे,
इक बाग दिखाकर लौट गये।