भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मत आना / ज़िन्दगी को मैंने थामा बहुत / पद्मजा शर्मा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तूफान में बाढ़ में अकाल में इंसान मरते हैं
उनकी गिनती होती है खबर बनती है
मगर पशु-पक्षियों का क्या

किसे पता पिछले तूफान में कितने मरे
बाढ़ में कितने बहे कितने अकाल की भेंट चढ़े
और दुनिया से चले गए चुपचाप

इनका ध्यान कौन रखता है

इसलिए अकाल तूफान और बाढ़ मत ही आना