भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

माई मन के मोहन/ तुलसीदास

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

20
माई मनके मोहन जोहन-जोग जोही |

थोरी ही बयस गोरे-साँवरे सलोने लोने,
लोयन ललित, बिधुबदन बटोही ||

सिरनि जटा-मुकुट मञ्जुल सुमनजुत,
तैसिये लसति नव पल्लव खोही |

किये मुनि-बेष बीर, धरे धनु-तून-तीर,
सोहैं मग, को हैं, लखि परै न मोही ||

सोभाको साँचो साँवरि रुप जातरुप,
ढारि नारि बिरची बिरञ्चि, सङ्ग सोही |

राजत रुचिर तनु सुन्दर श्रमके कन,
चाहे चकचौन्धी लागै, कहौं का तोही ||

सनेह-सिथिल सुनि बचन सकल सिया,
चिती अधिक हित सहित ओही |

तुलसी मनहु प्रभु-कृपाकी मूरति फिरि
हेरि कै हरषि हिये लियो है पोही ||