भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मात, पिता और भाई, ब्याही, सब नकली परिवार / धनपत सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मात, पिता और भाई, ब्याही, सब नकली परिवार
दुनियां के म्हं बड़ा बताया पगड़ी बदला यार

किरसन और सुदामा यारी लाए सुणे हों
एक ब्राह्मण और एक हीर कै जाए सुणे हों
एक रोज सुदामा किरसन के घर आए सुणे हों
सुदामा जी के चावल हर नैं खाए सुणे हों
फेर सुदामा का किरसन नैं करया आप किसा घरबार

महाराणा प्रताप सुणे हों बहादुर वीर थे
अकबर शाह के स्याहमी जिसके चाल्ले तीर थे
छूट गई चित्तौड़ बण म्हं बणे फकीर थे
रोटी के मोहताज कपड़े लीरम लीर थे
पड्या वक्त पै टूट के एक भामाशाह साहुकार

अमर सिंह राठोड़ सुणया हो कैसा महाराज था
नौ कोठी मारवाड़ म्हं राजों का ताज था
अर्जुन गोड नैं मार दिया साळा बे लिहाज था
कैथल का पठान सुणया हो नरशेबाज था
अमर सिंह की ल्हाश के ऊपर पड्या टूट ललकार

एक जोधापुर का जैमल सच्चा रजपूत था
उसका चाचा मालदेव असली कमकूत था
बाप बेट्टयां की हुई लड़ाई बाज्या जूत था
उस जैमल का दोस्त दिलदार खां काफी मजबूत था
कहै ‘धनपत सिंह’ बाप नैं बेटा, बेटे नैं बाप दिया मार