भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
या सिर्फ़ इन्तज़ार के लिए / केशव शरण
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
तन पर सितारे टाँके
माथे पर चांद की बिन्दिया लगाए
बेले की ख़ुशबू से सराबोर
यह रात
किसी से प्यार के लिए है
या सिर्फ़
उसके इन्तज़ार के लिए है?