भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात / अलेक्सान्दर पूश्किन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: अलेक्सान्दर पूश्किन  » संग्रह: धीरे-धीरे लुप्त हो गया दिवस-उजाला
»  रात

तेरे लिए प्यार में डूबी और व्यथित वाणी मेरी
अर्ध-रात्रि का मौन, निशा जो भेदे अंधेरी,
निकट पलंग के मोम गल रहा, जलती है बाती
झर-झर झर-झर निर्झर-सी कविता उमड़ी आती,
डूबी हुई प्रणय में तेरे, बहती सरिताएँ
चमक लिए तम में दो आँखें सम्मुख आ जाएँ,
वे मुस्काएँ, और चेतना सुनती यह मेरी
मेरे मीत, मीत प्यारे तुम... प्यार करूँ... मैं हूँ तेरी ...हूँ तेरी!


रचनाकाल : 1823