भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 131 से 140 तक / पृष्ठ 3

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद (135-1) से (135-2) तक

 (135-1)
 
राम सनेही सों तैं न सनेह कियो।
अगम जो अमरनि हूँ सेा तनु तोहिं दियो ।।

दियो सुकुल जनम, सरीर सुंदर, हेतु जो फल चारिको।
जो पाइ पंडित परमपद, पावत पुरारि-मुरारिको।।

यह भरतखंड , समीप सुरसरि,थल भलो, संगति भली।
 तेरी कुमति कायर! कलप-बल्ली चहति है बिष फल फली।।

(135-2)

अजहूँ समुझि चित दै सुनु परमारथ।
है हितु सेा जगहूँ , जाहिते स्वारथ।

स्वारथहि प्रिय , स्वारथ सो का ते कौन बेद बखानई।
 देखु खल, अहि-खेल परिहरि, सेा प्रभुहि पहिचानई।।

पितु-मातु, गुरू, स्वामी, अपनपौ, तिय,तनय , सेवक, सखा।
प्रिय लगत जाके प्रेमसों, बिनु हेतु हित तैं नहिं लखा।।