862 bytes added,
11:22, 8 फ़रवरी 2014 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=उत्तमराव क्षीरसागर
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>बसेरा
फ़क़त एक हलचल
छोटे - छोटे रास्ते
दौड - दौडकर
पहुँच जाते हैं इधर - उधर
बहुत से क़दमों को
तय करनी हैं दूरियाँ
मरघट तक...
असंभव ।
बोरचिंदी के आते ही
याद आते हैं ज़रूरी काम
गौरैया चाहती है
लोगों के बीच जगह
कितनी पतली टहनी पर
लटका हुआ है
संसार
- 1998 ई0</poem>