भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष दुबे |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=आशुतोष दुबे
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
रंगों के संगीत पर सिर हिलाते हुए
आपने उन्हें सहसा मौन होते हुए देखा है?

वे कभी-कभी सहम कर चुप भी हो जाते हैं
और सफेद पड़ जाते हैं डर से

या स्याह हो जाते हैं
आप जब उनका उत्सव मना रहे होते हैं

वे सुबक रहे होते हैं धीरे-धीरे
काँप रहे होते हैं आशंकाओं मे

वे अपने विसर्जन को जान रहे होते हैं
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
1,983
edits