भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र |संग्रह=ग़ज़ल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार='सज्जन' धर्मेन्द्र
|संग्रह=ग़ज़ल कहनी पड़ेगी झुग्गियों पर / 'सज्जन' धर्मेन्द्र
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
राज़ दिल का अश्क बन-बन कर छलकता रोज़ ही।
क्या कहूँ बेशर्म दिल फिर भी धड़कता रोज़ ही।

हम मिले थे जिस में पहली बार वो लम्हा सनम,
वक्त की काली घटाओं में चमकता रोज़ ही।

दिन गुज़रता भूलने की कोशिशों में, शाम को,
चूम कर तस्वीर तेरी मैं सिसकता रोज़ ही।

मोड़ पर फिर से वही राहें मिलें क्या शहर भी,
खोज में तेरी मेरे सँग सँग भटकता रोज़ ही।

याद तेरी ज़लज़ले सी, ख़्वाब हैं तूफ़ान से,
रोज़ करता हूँ मरम्मत, घर दरकता रोज़ ही
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits