भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

फोटूग्राफर / सूर्यभानु गुप्त

1,158 bytes added, 13:05, 6 अक्टूबर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यभानु गुप्त |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सूर्यभानु गुप्त
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>मैं फोटूग्राफर मस्ताना!
हाथ और मुँह
धोकर आए,
जिसको हो फोटू खिंचवाना!
मैं फोटूग्राफर मस्ताना!

बंदर भालू, गोभी, आलू
शेर, फूल, जंगल की बढ़िया
तस्वीरें फिल्मों की चालू,
ब्याह-शादियों में मुझको ही-
सभी चाहते हैं बुलवाना!
मैं फोटूग्राफर मस्ताना!

लंबू-छोटू, पतलू, मोटू
याद नहीं कितने लोगों के
खींच चुका मैं अब तक फोटू,
रोते चेहरों को सिखलाया-
मैंने फोटू में मुसकाना!
मैं फोटुग्राफर मस्ताना!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits