भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
Changes
Kavita Kosh से
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंभुनाथ तिवारी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शंभुनाथ तिवारी
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>कई दिनों में आता चाँद,
आते ही शरमाता चाँद।
बाँसों के झुरमुट में लुक-छिप,
मंद-मंद मुसकाता चाँद।
पिछवाड़े खिड़की से छिपकर,
आँगन में घुस आता चाँद।
घर-आँगन या दूर देश हो,
नजर एक ही आता चाँद।
गली-गली में रात-रात भर,
फेरी घूम लगाता चाँद।
सफर रात का करने वालों,
का साथी बन जाता चाँद।
वादा कर वापस आने का,
अपना वचन निभाता चाँद।
</poem>
{{KKRachna
|रचनाकार=शंभुनाथ तिवारी
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>कई दिनों में आता चाँद,
आते ही शरमाता चाँद।
बाँसों के झुरमुट में लुक-छिप,
मंद-मंद मुसकाता चाँद।
पिछवाड़े खिड़की से छिपकर,
आँगन में घुस आता चाँद।
घर-आँगन या दूर देश हो,
नजर एक ही आता चाँद।
गली-गली में रात-रात भर,
फेरी घूम लगाता चाँद।
सफर रात का करने वालों,
का साथी बन जाता चाँद।
वादा कर वापस आने का,
अपना वचन निभाता चाँद।
</poem>