भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=रोशनी का कारवाँ / डी. एम. मिश्र
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
उलझो तो बस उलझें रहो तमाम ज़िंदगी
आराम से रहो तो है आराम जिंदगी।

मुश्किल से है मिली इसे रक्खो सँभाल के
अल्लाह ने दिया तुझे ईनाम जिंदगी।

इन्सानियत से बढ़के धर्म दूसरा नहीं
न सिक्ख, न हिन्दू, न है इस्लाम जिंदगी।

खुशियों से उस ग़रीब का दामन नहीं भरा
आँसू बहा रही है सरेशाम जिंदगी।

ताउम्र मेरे पास वो बैठा रहा मगर
उसको तलाशता रहा तमाम जिंदगी।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits