भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=रोशनी का कारव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र
|संग्रह=रोशनी का कारवाँ / डी. एम. मिश्र
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
ज़िन्दगी प्यार है लेकिन जो आप समझें तो।
एक उपहार है लेकिन जो आप समझें तो।

ये मोहल्ला, ये गली और ये शहर अपना,
एक परिवार है लेकिन जो आप समझें तो।

मन बहुत करता है भाई के कभी घर जाँयें,
एक दीवार है लेकिन जो आप समझें तो।

ख़ुद न जो कर सकें ईश्वर पे छोड़ दें उसको,
फिक्ऱ बेकार है लेकिन जो आप समझें तो।

बड़े आराम से हर चीज़ यहाँ बिकती है,
खुला बाज़ार है लेकिन जो आप समझें तो।
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
19,164
edits