भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=[[अजय अज्ञात]] |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=[[अजय अज्ञात]]
|अनुवादक=
|संग्रह=इज़हार / अजय अज्ञात
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
बंजर को उद्यान बना दे ऐ मौला
ख़ुशियों का सामान बना दे ऐ मौला

निर्गुण को गुणवान बना दे ऐ मौला
संतोषी इंसान बना दे ऐ मौला

हर मुश्किल का हल दे कर तू सब के
जीवन को आसान बना दे ऐ मौला

उल्फ़त का माहौल बना कर हर सू ही
प्यारा हिंदुस्तान बना दे ऐ मौला

सच्चाई की राह दिखाकर हम सब का
पुख्ता तू ईमान बना दे ऐ मौला
</poem>
Mover, Reupload, Uploader
3,998
edits