भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेंद्र तिवारी 'सूरज' }} {{KKCatKavita}} <poem>...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=राजेंद्र तिवारी 'सूरज'
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
मै अपने गाँव की गलियों में बचपन ढूँढ लेता हूँ,
मै अपने घर के दरवाज़ों में दर्पण ढूँढ लेता हूँ |

मेरे लहज़ों में अल्फाज़ों में मेरा गाँव बसता है,
मै गौरेयों की पंगत में वो सावन ढूँढ लेता हूँ |

मेरा दम घुटने लगता है शहर की बेवफ़ाई में,
मै घर की नीम की साये में मधुबन ढूँढ लेता हूँ |

मेरी अम्मा अभी भी घर के आँगन में महकती हैं,
मै उनकी लोरियों में अपनी धड़कन ढूँढ लेता हूँ |

मेरी दादी का सुरमा मेरी आँखों में बसा है यूँ
दुवायें याद करके अपना मरहम ढूँढ लेता हूँ |

मै अपने गाँव की गलियों में बचपन ढूँढ लेता हूँ,
मै अपने घर के दरवाज़ों में दर्पण ढूँढ लेता हूँ |
</poem>
Delete, KKSahayogi, Mover, Protect, Reupload, Uploader
3,286
edits