भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झरने फूटे / कुँवर दिनेश

1,172 bytes added, 17:22, 14 जुलाई 2020
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= कुँवर दिनेश }} [[Category:हाइकु]] <poem> 1 झरन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार= कुँवर दिनेश
}}
[[Category:हाइकु]]
<poem>
1
झरने फूटे
सावन में नगों के
हौसले टूटे।
2
श्याम या श्वेत
सावन के बादल
हैं अनिकेत।
3
जाएँ किधर?
आकाश में कहाँ है
मेघों का घर?
4
ढूँढते नैन
धुँध में गुम हुआ
मन का चैन।
5
कुहेलिका- सी
सावन में तुम हो
प्रहेलिका- सी!
6
बादल गाँव
आया चाँद बटोही
उड़ते पाँव!
7
सावन आया
बूढ़ा बांज का पेड़
ख़ूब नहाया।
8
झरती बूँदें
बैठी रात अकेली
आँखों को मूँदे।
9
पूनम रात
अकेला पड़ा चाँद
मेघों की घात!
10
घास है घना
कानन कहे यहाँ
आना है मना।

</poem>