भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रवि सिन्हा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=रवि सिन्हा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatGhazal}}
<poem>
इम्काँ<ref>सम्भावनाएँ (possibilities)</ref> तो बेशुमार थे रस्ता भी साफ़ था
रहरव<ref>पथिक ( traveller)</ref> को मगर आपका करना तवाफ़<ref>परिक्रमा (circling around)</ref> था

कुहसार<ref>पहाड़ (mountain)</ref> पे झुकी थी सितारों भरी वो रात
जादू था राज़ था कि कोई इन्किशाफ़<ref>खुलासा या ज़ाहिर करना (disclosure)</ref> था

कश्ती वही सफ़र भी वही नाख़ुदा<ref>नाविक (boatman)</ref> वही
लहरों का क्या क़ुसूर समन्दर ख़िलाफ़ था

हर ख़्वाब की सज़ा से मिरा सर लहू-लुहान
तुमको हरेक संग-ए-हक़ीक़त<ref>यथार्थ रूपी पत्थर (stones of reality)</ref> मु'आफ़ था

इस दिल के ज़लज़लों<ref>भूकम्प (earthquake)</ref> की कहानी भी क्या कहें
तहत-ए-शुऊर<ref>अवचेतन (subconscious)</ref> कोई पुराना शिगाफ़<ref>दरार (crack)</ref> था
</poem>
{{KKMeaning}}
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,616
edits