भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ऐ लड़की / महेंद्र नेह

1,131 bytes added, 11:26, 29 मार्च 2023
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेंद्र नेह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=महेंद्र नेह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
ऐ लड़की !
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ

ऐ लड़की !
तू जिसे प्यार समझे बैठी है
वह और कुछ है
प्यार के सिवा

ऐ लड़की !
तूने अपने पाँव नहीं देखे
तूने अपनी बाँहें नहीं देखीं
तूने मौसम भी तो नहीं देखा

ऐ लड़की !
तू प्यार कैसे करेगी?
ऐ लड़की !
तू अपने पाँवों में बिजलियाँ पैदा कर
ऐ लड़की !
तू अपनी बाँहों में पँख उगा
ऐ लड़की !
तू मौसम को बदलने के बारे में सोच
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ ।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
53,594
edits