भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सुनील कुमार शर्मा
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
शेष है अभी आशा,
बच्चों में बचपन शेष है
और इन्सानियत भी
इसलिए संघर्ष-नाद
होने दो,
प्रकाशन
में गूँजने दो

पतझड़ आता है यदि हर माह
तो आने दो,
पर सपनों को
आँखों में सजने दो
रेगिस्तान को भी
उपवन में बदलने दो।

करने दो बच्चों को नादानी,
चाँद से खेलने दो
सूरज को भी
मसलने दो मुट्ठी में
चूर करने दो
सितारों का अहंकार
सपने भी हक़ीकत हुए हैं पहले भी,
होंगे आगे भी॥
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
16,150
edits