भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आकृति विज्ञा 'अर्पण' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=आकृति विज्ञा 'अर्पण'
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
साँवरे की एकटक हम, बाँसुरी में खो गए हैं।
कह रही हैं सब दिशाएँ, साँवरे हम हो गए हैं॥

रंग टप-टप चू रहे हैं
भंगिमाओं के गगन से।
एक तल में जब मिलेंगे
गर लगेंगे श्याम रँग से।
साँवरी रंगत चढ़ी है
रंग बाक़ी खो गए हैं...

कह रही हैं सब दिशाएँ, साँवरे हम हो गए हैं॥

चाँद ने भी ओढ़ लीना
साँवरे-सा स्याह कंबल।
गीत गाते श्याम वारिद
झूमते संदल के जंगल।
आसमाँ है गाढ़ श्यामल
सब सितारे सो गए हैं...

कह रही हैं सब दिशाएँ, साँवरे हम हो गए हैं॥

एक सरि नभ की धरा पर
अस्ति की धुन गा रही है।
दो किनारों को निमंत्रण
हेतु ख़त भिजवा रही है॥
एक विरहिन-एक योगी
आज चयनित हो गए हैं...

कह रही हैं सब दिशाएँ, साँवरे हम हो गए हैं॥
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
17,192
edits