भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिव मोहन सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=शिव मोहन सिंह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
धड़कन-धड़कन गीत रचे हैं,
ए जी! तुम भी स्वर दो ना !
शब्द-शब्द में ताल छंद लय
राग वसंती भर दो ना !!

उबटन-उबटन देह हुई है,
जैसे फागुन फूटा हो।
अमियों वाली डाल हिलाकर
बाग़ किसी ने लूटा हो।

आज वसंती सगुन बना है,
भाव कुसुम को वर दो ना!!

डगर-डगर की सौ-सौ चालें
कदम-कदम पर ढलना है।
चढ़ती धूप तपन को आतुर
छाँव-छाँव का छलना है।

मौसम-मौसम दर्द बढ़ा है,
आकरअब तो हर दो ना!!

बदल रहे हैं तौर-तरीके
पल-पल में पुरवाई के ।
मिलते नये नये सम्बोधन
मौसम की अंगड़ाई के ।

तुमने ही जब गगन दिया है ,
उड़ने को भी पर दो ना!
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
17,194
edits