भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पृष्ठ / मोहन साहिल

932 bytes added, 14:45, 20 जनवरी 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मोहन साहिल |संग्रह=एक दिन टूट जाएगा पहाड़ / मोहन ...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=मोहन साहिल
|संग्रह=एक दिन टूट जाएगा पहाड़ / मोहन साहिल
}}

<Poem>
लिखने के लिए हमेशा नहीं रहते
एक जैसे विषय
न हर बार स्याही से लिखे जाते हैं शब्द
पृष्ठों का बरसों कोरा रह जाना भी
रखता है कोई अर्थ

कई बार
यूँ ही रखे-रखे
डायरी के कई पन्ने
खा जाती है दीमक
या सीलन कर देती है काला

फिर भी बँधे रहते हैं
ईबारत के बीच
खाली पृष्ठ
जीवन के शोक दिवस की तरह।
</poem>
Mover, Uploader
2,672
edits