भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल' |संग्रह= }} [[Category:कविता]] <poem> ढॅं...
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रेम नारायण 'पंकिल'
|संग्रह=
}}
[[Category:कविता]]
<poem>

ढॅंक सकी न उरज-कुम्भ को कंचुकि अलक-गुँथी माला बिखरी।
खेलने लगे प्रिय तुम उभार कर हृदय-हार की लरी-लरी।
क्या कर सकती थी, पूर्ण-काम तुम हुये यत्न से, उर-चंदन।
मेरा उर पर रख व्रजवल्लभ विह्वल पलोटने लगे चरण।
रसिकेश्वर! मैं न निभा पायी किंचित विनोद की परम्परा।
निशि उड़ी विहॅंग-सी शून्य छोड़कर केलि-पिंजरा लिये त्वरा।
रतिपति-ध्वज-मीन बनी विकला बावरिया बरसाने वाली ।
क्या प्राण निकलने पर आओगे जीवन-वन के वनमाली ॥139॥
</poem>
Anonymous user