भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

Changes

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

विदा के समय / सियाराम शरण गुप्त

1,028 bytes added, 02:17, 29 अक्टूबर 2009
नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सियाराम शरण गुप्त |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}}<poem>जाता हूँ ज…
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=सियाराम शरण गुप्त
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita‎}}<poem>जाता हूँ जाने दो मुझको,
हूँ मैं सरित - प्रवाह;
जाकर फिर फिर आ जाने की
मेरे मन में चाह!

बन्धु बाँध रक्खो मत मुझको,
मैं मलयानिल मुक्त;
जा कर ही फिर लौट सकूंगा
नव-नूतन मधु युक्त।

गृह कपोत हूँ मैं, उड़ने दो
मुझको पंख पसार;
नहीं हर सकेगा अनंत भी
मेरे घर का प्यार।

चिंता की क्या बात सखे, यदि
हूँ मैं पूरा वर्ष;
लौट पडूँगा क्षण में ही मैं
ले नूतन का हर्ष।</poem>
750
edits