भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शायद दोनों में है अनबन / अजय अज्ञात

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
शायद दोनों में है अनबन
तन से आगे भाग रहा मन

जीवन की आपाधापी में
पीछे छूटे बचपन‚ यौवन

उकता जाता है जब मनवा
हर रिश्ता लगता है बंधन

ग़म सहने की आदत डालो
भर जाएगा सुख से दामन

अच्छी सेहत की ख़ातिर तुम
रोज़ाना करिये योगासन

सादा जीवन जीना सीखो
सुलझा लो जीवन की उलझन