भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शूद्र तेरे सुधार मैं किस किस नै बाजी लाई / सतबीर पाई

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

शूद्र तेरे सुधार मैं किस-किस नै बाजी लाई...
गौतम बुद्ध बुद्धि के मालिक सुणो दलितो करकै ध्यान

मानवता को ऊपर ठाया कार्य कितना किया महान
पाखण्डों से बचकै रहणा सच्चा हमें बताया ज्ञान
अशोक से सम्राट हुए आज तलक है यादगार
लालबेग, शंबूक ऋषि और रामास्वामी पेरियार
मान और सम्मान को जिन्होंने लड़ी लड़ाई बेशुमार
जब तक रहै संसार मैं न्यू ज्यागी महिमा गाई...

दलितों के सुधार खातर ऐसे संत हुए रविदास
कालू झीमर कबीर दादू सैन भगत का सुण इतिहास
मनुस्मृति के बारे मैं किया इन्होंने परदा फाश
बिरसा मुंडा नारायणा गुरु सावित्रीबाई की सुणो कहाणी
जिसनै लेकै शिक्षा आप बाप घर कर दी कन्या शुरू पढ़ानी
लड़की पढ़ले पति मरेगा उसनै या तोड़ी रीत पुराणी
इब और सुणो विस्तार मैं जै नहीं समझ मैं आई...

शाहू जी महाराज हुए दलितों को खूब उभारा
सवर्ण हिन्दू लोगों नै इसे राजा नहीं बेवकूफ पुकारा
दलितों को गले लगाकै इसनै काम किया एक न्यारा
ज्योतिबा फुले माली हुए हमको पाठ पढ़ाणे आले
दबे कुचले समाज को मंजिल की ओर बढ़ाणे वाले
तुम लोगों को शिक्षा दे कै शिखर मैं चढ़ाने आले
हो शिक्षा हर परिवार मैं पढ़ो जुटकै लोग लुगाई...

बाबा साहब उस भीमराव ने सही सही काढ्या निष्कर्ष
शिक्षित बण और रहो संगठित हक की खातिर करो संघर्ष
हिन्दू धर्म स्वीकार किया ना मानवता को दिया हर्ष
चालीस सालों से संघर्ष करते सुणते होंगे इनका नाम
सामाजिक परिवर्तन और एक आर्थिक मुक्ति पैगाम
बी.एस.पी. के संस्थापक मान्यवर साहब कांशी राम
जो आवै नहीं विचार मैं सतबीर मिलेगा पाई...