भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सरोवर की काई / केशव शरण
Kavita Kosh से
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
सरोवर के पानी पर
काई की यह हरी चादर
धोखा दे रही है
हरी ज़मीन की
कहीं जान न ले ले यह
प्रेमावेग में दौड़े
किसी जवान
किसी हसीन की
नगर निगम वाले चेतें
प्रेमी कहाँ तक देखें