भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सिर्फ लड़की / ज़िन्दगी को मैंने थामा बहुत / पद्मजा शर्मा
Kavita Kosh से
					
										
					
					लड़कियाँ होती हैं लम्बी, ठिगनी, गोरी, काली, सीधी, टेढ़ी
जबकि लड़के सिर्फ लड़के होते हैं
क्या लड़की के लिए ऐसी लड़की बनना जरूरी है
क्या नहीं रह सकती लड़की, सिर्फ लड़की बनकर
जैसे रहता है कोई लड़का सिर्फ लड़का बनकर
	
	