भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुन्यौ नँद-घर लाला जायौ / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुन्यौ नँद-घर लाला जायौ।
सुनत ही आनँद मद छायौ॥
सबै जन तन-मन-सुधि खोकर।
छके मतवारे-से होकर॥

तरुन-तरुनी, छोरा-छोरी।
लगा‌ए तन केसर-रोरी॥
डोकरे‌ऊ मन भर्‌यो उमंग।
डुकरियन कौं लै अपने संग॥

अनोखे न‌ए-न‌ए सिंगार।
सजें सब चले नंद के द्वार॥
दही-माखन के भरि-भरि माट।
सिर धरें, अजब बना‌एँ ठाट॥

पहुँचि सब नाचन-गावन लगे।
बावरे भ‌ए प्रेम-रस पगे॥
प्रेम-रस-नदी बहा‌ई है।
बधा‌ई-बड़ी बधा‌ई है॥

नंदबाबा की जै-जै-जै।
मात जसुमति की जै-जै-जै॥
कन्हैया छैया की जै-जै।
सबै मिलि बोलो जै-जै-जै॥