भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सृजन-सरिते ! / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सागर चार क़दम
सरिते ! सूख न जाना
धरती बड़ी गरम

अपमानित औरत-सी बिफ़रे चारों ओर हवा
और जुझारू सूरज को भी मार गया लकवा

रात हुई छोटी
दिन लम्बे
औंधे पड़ नियम

ऊँचाई से गहराई तक पिघल, सँभल कर चल
थाह टटोल रही है कच्चे कानों की हलचल

तोड़ घिराव
मोड़ दे गति को
यति हो जाए अगम

सरिते !
सागर चार क़दम