भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सौन्दर्य - 4 / प्रेमघन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मृगलोचनि मंजु मयंक मुखी,
धनि जोबन रूप जखीरनि तू।
मृदुहासिनी फाँसिनी मोहन को,
कच मेचक जाल जँजीरनी तू॥
धन प्रेम पयोनिधि वासिहि बोरहि,
नेह मैं नाभि गंभीरनी तू।
जगनायकै चेरो बनाय लियो,
अरी वाह री वाह अहीरनी तू॥