भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्तुति भागीरथ गंगा / रसलीन

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बिस्नु जू के पग तें निकसि संभु सीस बसि,
भगीरथ तप तें कृपा करी जहान पैं।
पतितन तारिबे की रीति तेरी एरी गंग,
पाइ रसलीन इन्ह तेरेई प्रमान पैं।
कालिमा कलिंदी सुरसती अरुनाई दोऊ,
मेटि-मेटि कीन्हैं सेत आपने विधान पैं।
त्यों ही तमोगुन रजोगुन सब जगत के,
करिके सतोगुन चढ़ावत बिमान पैं॥23॥