भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"इस शहर में ये अज़ब यारो तमाशा देखा / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: <poem>इस शहर में ये अज़ब यारो तमाशा देखा थी जरूरत जहाँ सूरज की कुहासा …)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=कुमार अनिल
 +
|संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल
 +
}}
 +
{{KKCatGhazal‎}}‎
 
<poem>इस शहर में ये अज़ब यारो तमाशा देखा
 
<poem>इस शहर में ये अज़ब यारो तमाशा देखा
 
थी जरूरत जहाँ सूरज की कुहासा देखा
 
थी जरूरत जहाँ सूरज की कुहासा देखा

20:45, 28 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण

इस शहर में ये अज़ब यारो तमाशा देखा
थी जरूरत जहाँ सूरज की कुहासा देखा

प्यास ही सिमटी हुई हमको दिखाई दी वहाँ
झाँक कर एक कुँए में जो जरा सा देखा

पीठ में घोंपते देखा था, छुरा रात जिन्हें
सुबह देते हुए उनको ही दिलासा देखा

कल तलक ज़र्द थे फूलों के ही चेहरे यारों
आज तो कलियों का भी रंग उड़ा सा देखा

रास्ता भूल के हम जाने कहाँ आ पहुँचे
जिसको भी देखा यहाँ पर तो लुटा सा देखा

दुनिया वालों ने तभी फेंकी है घर की कीचड़
जब भी दामन को 'अनिल' तेरा धुला सा देखा