भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निकल आए किधर हम बेख़ुदी में / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Kumar anil (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: <poem>निकल आये किधर हम बेखुदी में यहाँ तो है अँधेरा रौशनी में न मेरी आ…) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=कुमार अनिल | ||
+ | |संग्रह=और कब तक चुप रहें / कुमार अनिल | ||
+ | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem>निकल आये किधर हम बेखुदी में | <poem>निकल आये किधर हम बेखुदी में | ||
यहाँ तो है अँधेरा रौशनी में | यहाँ तो है अँधेरा रौशनी में |
20:48, 28 दिसम्बर 2010 के समय का अवतरण
निकल आये किधर हम बेखुदी में
यहाँ तो है अँधेरा रौशनी में
न मेरी आँख क़ी खुश्की पे जाओ
कोई तूफां छुपा है खामुशी में
तुम्हारी याद ने ऐसा भिगोया
नहा जैसे लिया मैं चाँदनी में
किसे आवाज दूं किसको पुकारूँ
नहीं है दूर तक कोई गली में
छतों को कैसे दीवारें संभालें
यहाँ कमजोरियां हैं नीव ही में
'अनिल' तुमको भला क्या हो गया है
मजा आने लगा आवारगी में