भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हावड़ा पुल की शाम / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…) |
|||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
दिशा-दिशा लटक गईं नागिन की केचुलें ! | दिशा-दिशा लटक गईं नागिन की केचुलें ! | ||
क्षितिजों की खिड़कियाँ शायद कल फिर खुलें ! | क्षितिजों की खिड़कियाँ शायद कल फिर खुलें ! | ||
+ | (1963) | ||
</poem> | </poem> |
21:25, 29 मार्च 2011 के समय का अवतरण
जलयानों ने सौंपा तट को विश्राम !
हुगली की लहरों में
डूब गई शाम !
ट्रामों-कारों-रिक्शों पर बैठा है शहर !
थकी-थकी आँखों के आगे है केवल घर :
बच्चे की सालगिरह (?)
पत्नी की बीमारी (?)
भाई का ब्याह (?)
कहीं जाने की तैयारी (?)
आओ,
ऊपर चलें !
पुल के ऊपर चलें !
ऊपर-ऊपर चलें !
हाँ-हाँ अब घर चलें !
दिशा-दिशा लटक गईं नागिन की केचुलें !
क्षितिजों की खिड़कियाँ शायद कल फिर खुलें !
(1963)