भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अँधेरी रात के परदे में झिलमिलाया किये / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
पता नहीं कि उन्हें कौन-सी रंगत हो पसंद! | पता नहीं कि उन्हें कौन-सी रंगत हो पसंद! | ||
− | + | हज़ारों रंग से घर अपना हम जलाया किये | |
नज़र से दूर भी जाकर हैं उनके पास बहुत | नज़र से दूर भी जाकर हैं उनके पास बहुत | ||
गुलाब प्यार के गीतों में छिपके आया किये | गुलाब प्यार के गीतों में छिपके आया किये | ||
<poem> | <poem> |
09:16, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
अंधेरी रात के परदे में झिलमिलाया किये
वे कौन थे कि जो सपनों में आया जाया किये
थे उनकी आँखों में आँसू ही बस हमारे लिए
नज़र से और कहीं बिजलियाँ गिराया किये
बहुत था प्यार भी इतना कि पास बैठे रहे
हमारी बात को सुन-सुनके मुस्कुराया किये
सभीको एक ही चितवन से कर दिया मदहोश
सभीको एक ही प्याले से बरगलाया किये
उन्हींको उम्र की राहों में रख दिया हमने
दिए जो आपकी पलकों में झिलमिलाया किये
पता नहीं कि उन्हें कौन-सी रंगत हो पसंद!
हज़ारों रंग से घर अपना हम जलाया किये
नज़र से दूर भी जाकर हैं उनके पास बहुत
गुलाब प्यार के गीतों में छिपके आया किये