भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जैसी कछु कीन्ही द्विज-देव की बिनै के बस / शृंगार-लतिका / द्विज" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=द्विज }} {{KKPageNavigation |पीछे=अति प्रसन्न गदगद गिरा / शृंग…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
06:25, 6 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
कलाधर घनाक्षरी
(भारती विनय-वर्णन)
जैसी कछु कीन्ही द्विज-देव की बिनै के बस, कीन्ही अब सोई ’द्विजदेव’ चित-चाँहे तैं ।
मोहि तौ भरोसौ नाहिं आपनी कुबुद्धि लखि, निबिहै हमारी अब तेरेई निबाहे तैं ।
कीन्हैं कंठ भूषन बिदूषन पैं दीन्हैं कर, पग-पग पूरैं धुनि अमित उँमाहे तैं ॥
तजि कमलासनै, जु आई हौं हुलासनै, तौ चित-कमलासनै न भूषौ देबि काहे तैं ॥५४॥