भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कुछ ऐसे साज़ को हमने बजाके छोड़ दिया / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
बहुत-से ऐसे भी जीवन में आ चुके हैं मोड़ | बहुत-से ऐसे भी जीवन में आ चुके हैं मोड़ | ||
− | जब उनके नाम को | + | जब उनके नाम को होँठों पे लाके छोड़ दिया |
लहर हैं वह जिसे कोई भी किनारा न मिला | लहर हैं वह जिसे कोई भी किनारा न मिला | ||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
गुलाब, ऐसे ही खिलते हैं हम किसीने ज्यों | गुलाब, ऐसे ही खिलते हैं हम किसीने ज्यों | ||
− | दिया | + | दिया जलाके मुक़ाबिल हवा के छोड़ दिया |
<poem> | <poem> |
01:17, 23 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
कुछ ऐसे साज़ को हमने बजाके छोड़ दिया
सुरों को और सुरीला बनाके छोड़ दिया
मिलन की प्यास को इतना बढ़ाके छोड़ दिया
कृपा की डोर को छोटा बनाके छोड़ दिया
तड़प के आ गयी मंज़िल हमारे पाँव के पास
लगन को इतनी बुलंदी पे लाके छोड़ दिया
बहुत-से ऐसे भी जीवन में आ चुके हैं मोड़
जब उनके नाम को होँठों पे लाके छोड़ दिया
लहर हैं वह जिसे कोई भी किनारा न मिला
वो धुन हैं हम जिसे कोयल ने गाके छोड़ दिया
गुलाब, ऐसे ही खिलते हैं हम किसीने ज्यों
दिया जलाके मुक़ाबिल हवा के छोड़ दिया