भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विनयावली / तुलसीदास / पद 231 से 240 तक / पृष्ठ 3" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)
 
 
(कोई अंतर नहीं)

07:46, 17 जून 2012 के समय का अवतरण

पद संख्या 235 तथा 236

 (235)

ऐसेहि जनम-समूह सिराने।
प्राणनाथ रघुनाथ-से प्रभु तजि सेवत चरन बिराने।।

जे जड़ जीव कुटिल, कायर, खल, केवल कलिमल-साने।
सूखत बदन प्रसंसत तिन्ह कहँ, हरितें अधिक करि माने।।

सुख हित कोटि उपाय निरंतर करत न पायँ पिराने।
सदा मलीन पंथके जल ज्यों, कबहूँ न हृदय थिराने।।

यह दीनता दूर करिबेको अमित जतन उर आने।
तुलसी चित-चिंता न मिटै बिनु चिंतामनि पहिचाने।।

(236)

जौ पै जिय जानकी-नाथ न जाने ।
तौ सब करम-धरम श्रमदायक ऐसेइ कहत सयाने। 1।

जे सुर, सिद्ध , मुनीस, जोगबिद बेद-पुरान बखाने।
पूजा लेत , देत पलटे सुख हानि-लाभ अनुमाने।2।

 काको नाम धोखेहू सुमिरत पातकपुंज पराने।
 बिप्र -बधिक , गज गीध कोटि खल कौनके पेट समाने।3।

मेरू -से देाष दूरि करि जनके, रेनु-से गुन उर आने।
तुलसिदास तेहि सकल आस तजि भजहि न अजहुँ अयाने।4।