भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बजते नूपुर रुनझुन-रुनझुन / रवीन्द्रनाथ ठाकुर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKAnooditRachna |रचनाकार=रवीन्द्रनाथ ठाकुर |संग्रह=निर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:35, 18 अक्टूबर 2012 के समय का अवतरण

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: रवीन्द्रनाथ ठाकुर  » संग्रह: निरुपमा, करना मुझको क्षमा‍
»  बजते नूपुर रुनझुन-रुनझुन

नूपुर बेजे जाय रिनिरिनि।
आमार मन कय, चिनि चिनि।

बजते नूपुर रुनझुन रुनझुन
कहता मेरा मन उनको सुन
'पहचानूँ उसको पहचानूँ'।

बहती मधुऋतु की वायु ।
लेती कुँजों को छाय ।
वे कलश और वे कंगन ।
उसके चरणों से धरणी
रह-रह उठती सिहराय ।।

पूछे पारुल, वो कौन ?
किस वन के तुम माया-मृग ।
अर्पित होते हैं फूल,
सहलाता केश पवन ।
हर्षित हैं तारागण ।
झिल्ली स्वर उठते झिन झिन।

मूल बांगला से अनुवाद : प्रयाग शुक्ल

('गीत वितान' में 'प्रेम' के अन्तर्गत 105 वीं गीत-संख्या के रूप में संकलित)