"गीत - 1 / उदय भान मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=उदय भान मिश्र | |रचनाकार=उदय भान मिश्र | ||
}} | }} | ||
− | {{ | + | {{KKCatGeet}} |
<poem> | <poem> | ||
अंबर में चंदा का प्यार बहा जा रहा। | अंबर में चंदा का प्यार बहा जा रहा। |
10:00, 25 अप्रैल 2013 के समय का अवतरण
अंबर में चंदा का प्यार बहा जा रहा।
तारों के गहनों में, नाच रही चांदनी।
झींगुर की रुनझुन में, पायलें बजा रही।
बोल रही डालों पर 'पी-पी’ पपीहरी,
बिरही उरों में आज पीड़ा जा रही।
डोल रहे धरती पर चलदल के पीते, पात,
भीनी सुगंध लिये मंद पवन आ रहा।
अंबर में...
अलसाई पुरवैया आज बही जा रही।
पिघली सी चांदी की धार बही जा रही।
धरती की छाती पर फूल झरे जा रहे-
पातों के आनन पर आंसु ढले जा रहे।
खोज रहा जुगनू है-मनमाना देवता-
भूला सा, मन का सितार बजा जा रहा।
अंबार में...
झूम रही उपवन में चंपा की डालियां।
खेतों में झूम रहीं-बाजरे की बालियां।
झांक रहे झुरमुट से-पंछी अलसाये से-
मार रहे डालों पर तीतर फुदकारियां।
खेल रहा मारुत भी-लतिका की गोद में-
लहरों में धुंधला सा चांद छिपा जा रहा।
अंबर में...